


रतलाम । मानव सेवा के लिए दलित गरीब आदिवासी बस्ती में स्थापित जैन दिवाकरीय कमलमुनि कमलेश विद्यालय रतलाम में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सफेद कबूतर उड़ा कर शांति का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री विमल कटारिया ने ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष निलेश बाफना ने बधाई संदेश देते हुए संबोधित किया । आभार संस्था प्राचार्य श्रीमती राठौर मैडम ने माना ।