

रतलाम । विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पतंजली योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में महापौर प्रहलाद पटेल के आतिथ्य में भारत माता उद्यान अलकापुरी चौराहा रतलाम झंडावंदन कर राष्ट्रगान के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्र वंदना लिए 200 झंड़े व एक हजार से अधिक तिरंगा स्टिकर आमजनों को भेंट किए गए अनेकता में एकता समरसता लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्र धर्म अपनाएं ऋृषि संस्कृति के रक्षक बनने का संदेश दिया।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा प्रकाश चन्द्र बिलाला, आर.एस.केसरी, हरिश यादव, राजमल कुमावत, अपार उपाध्याय, यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य, राजेश चांदवानी, महिला पतंजलि योग समिति राज्य संवाद प्रभारी श्रीमती पिस्ता यादव, संरक्षिका डॉ निर्मला डांगी, जिला प्रभारी रश्मि राजे व्यास, निर्मला उपाध्याय, कृष्णा अग्रवाल, अर्चना डोडियार निगम कर्मचारी गण आमजन उपस्थित रहे।