राज्य पेंशनरों ने आजादी के महानायकों को यादकर फहराया तिरंगा

रतलाम। जुल्मो सितम से जूझने वाले बेशुमार क्रांतिकारी जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान कर आजादी हमारे हाथों में सौंपी। महानायकों को स्मरण नमन करते हुए राज्य पेंशनरों ने रंग महल परिसर में राष्ट्रीय तिरंगा वरिष्ठ पेंशनर सदस्य सतीशचंद दय्या ने सामूहिक राष्ट्रगान के साथ फहराया। पेंशनर सदस्य जयवंत गुप्ते, आर.आर. चव्हाण, जितेन्द्रसिंह भूरिया, गीता राठौर, आशा श्रीवास्तव, कीर्ति कुमार शर्मा, कैलाशनाथ शर्मा, निर्मला नलवड़े, मंगला सोनगरा, एम.एल. नगावत ने देश भक्ति गीतों की प्रभावी सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजन में विशेष सहयोग कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भïट्ट तथा कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार बेनावत का रहा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डी.सी. सारस्वत, के.एल. दय्या, एस.एन. जोशी, जी.एस. राठौर, दशरथलाल शर्मा, पूनमचंद चावला, डी.डी. गोठवाल, मोहम्मद अनवर, भारतसिंह चौहान, उच्छवलाल साल्वी, वेणीमाधव द्विवेदी, के.एल. भाटी, महेश कुमार राठौर कल्लु खां, अरुण कुमार क्षीरसागर, आर.एस. भार्गव, महेश शर्मा, आर.एस. शर्मा, विजयसिंह सिसौदिया, जगदीशचंद्र चुंडावत, रतनलाल मालवीय, सत्यनारायण राठौर, रतनगिरी गोस्वामी, बद्रीलाल राठौड़, अरुणा दय्या, विभा जैन, एफ.एम. मंसूरी, जी.एस. सिसौदिया, देवीसिंह राठौर, चंद्रनारायण पाठक, विष्णु कुमार सैनी, सी.एल. गौतम, भारतसिंह सोनगरा, महेश त्रिवेदी, मोहनलाल वर्मा, एस.एन. मालवीय, पुष्पा राठौर, राजीव परमार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।