
रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी ओ.पी.सिंह चोंगड़े के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।
दिनांक 13.08.2023 को जावेद पिता हैदर खान जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी खजुरावाडी वरियाली बाजार सुरत थाना चौक बाजार सुरत गुजरात को सातरुंडा चौराहे पर अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 11 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी जावेद पिता हैदर खान के द्वारा बताये गये तथ्यों का तकनिकी आधार पर एनालिसिस किया गया जिसमें आरोपी जावेद पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जफर निवासी जावरा को एमडी ड्रग्स सप्लाय करता था। आरोपी जावेद ऑनलाईन ट्रांजेक्शन का एनालिसिस करने पर शाहरुख पिता इशाक खान का नाम भी सामने आया। पूछताछ में जावेद ने बताया कि वह शाहरुख को भी एमडी ड्रग्स बेचता था। आरोपी शाहरुख को आज दिनांक 16.08.23 को रूनिजा फांटे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वह जावेद एवम जफर से एमडी खरीदता था। वर्ष 2023 में आरोपी शाहरुख ने जावेद से 14 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर करीबन 200000 रू. का एमडी खरीदा है। आरोपी शाहरुख रतलाम-उज्जैन बार्डर पर ग्राम रूनिजा थाना रूनीजा जिला उज्जैन का रहने वाला है। जो जावेद और जफर से अवैध रूप से मादक पदार्थ खरीदकर रतलाम तथा उज्जैन में नशा करने वालो को बेचता था। आरोपी शाहरुख छतरपुर जिले के भगवा थाने के अपराध में 90 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया 2015 से 2022 तक जेल काटने के बाद पुनः सक्रिय हो गया था। 2023 में इंदौर जिले के भंवरकुआ थाने के अपराध में डेढ़ माह सजा काटने के बाद पुनः रतलाम और उज्जैन में सक्रिय होकर अवैध मादक पदार्थ अफीम, गांजा, एमडी, स्मैक बेचता था।
गिरफ्तार आरोपी : 1. शाहरुख पिता इशाक खान निवासी ग्राम रूनिजा जिला उज्जैन।
अपराधिक रिकॉर्ड:- (1) थाना भगवा जिला छतरपुर अपराध क्रमांक 125/ 15 धारा 8 /20 एनडीपीएस एक्ट (2) थाना भवरकुआं जिला इंदौर अपराध क्रमांक 340/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट ।
सराहनीय भूमिका: उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी बिलपांक श्री ओ.पी.सिंह चोंगडे, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, उनि विजयसिंह बामनिया, प्रआर राहुल जाट थाना नामली, प्रआर हिमाशु यादव थाना बरखेड़ा प्र.आर. राजेन्द्र राव जगताप, प्र.आर. मनमोहन शर्मा सायबर सेल, आरक्षक विपुल भावसार सायबर सेल, आर. हेमन्त यादव, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, आर. विनोद सोलंकी, आर. अर्जुन गणावा, आर. बुआर सिंह, आर. जसवन्त राठौर, का सराहनीय योगदान रहा।