
रतलाम । शैरानी पूरा मदार चिल्ला दरगाह परिसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मस्जिद पेश इमाम इरफान साहब,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंनसूर जमादार, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शैरानी मदर चिल्ला कमेटी अध्यक्ष रईस मंसूरी, रफत वारसी, शिक्षक मोइन कुरैशी, आबीद शैरानी, अब्दुल शैरानी, रसीद मेम, मसरूफ शैरानी, रेहाना मेडम, यासीन कुरेशी, गब्बर कुरैशी, आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी एवं वहाँ उपस्थित बच्चों को केले बाँटे।