शा. आजाद प्राथमिक स्कूल पर फहराया तिरंगा

रतलाम । शैरानी पूरा जमात खाने के सामने शासकीय आजाद प्राथमिक स्कूल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंनसूर जमादार, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष महमूद शैरानी, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शैरानी,मजहर खान,स्कूल प्रभारी शाबुउद्दीन अंसारी, शिक्षक तुलसीराम वर्मा, दरोगा श्रीमती राज श्री सोलंकी, मांगीलाल, आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी एवं वहाँ उपस्थित बच्चों को मिठाई बाँटी।