चालिहा महोत्सव अन्तर्गत बच्चों की फैंसी ड्रेस स्पर्धा आयोजित

रतलाम। श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झूलेलाल मंदिर में चल रहे चालीस दिवसीय पूज्य चालीहा महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन बड़े ही धूमधाम से आयोजित हो रहे है । इसी क्रम में आज बच्चों की फैंसी ड्रेस स्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें ३ वर्ष से लेकर १३ वर्ष तक के बच्चों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बच्चों ने भगवान झूलेलाल, बाबा भोलेनाथ, भारत माता, माता सीता, राधा-श्रीकृष्ण, मीरा बाई, सरस्वती माता, भगतसिंह, राजगुरू, चन्द्रशेखर आजाद, झांसी की रानी, गणेशजी, हनुमानजी आदि के प्रतिकात्मक रूप में प्रस्तुति दी ।
सिंधु सेना समिति श्रीलाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के रमेश चोयथानी ने बताया कि चालीस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में समाजजन बड़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है । प्रतिदिन समाज के व्यक्तियों की ओर से बहिराणा साहेब की पूजा का कार्यक्रम आयोजित होता है । इसी तारतम्य में आगे ५६ भोग, गरबा रास, फाग उत्सव एवं रक्षाबंधन उत्सव भी आयोजित होगा जिसमें भगवान झूलेलाल को राखी बाँधकर मनाया जाएगा । चालीहा महोत्सव में करीब ६० सेवादारों द्वारा सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है । कार्यक्रम में भजन गायक विनोद छेतिया, हरिश मेघानी, कपिल, दिपेश छेतिया आदि द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। इस अवसर पर हाशु कल्याणी, कमलेश गरवानी, पंकज शर्मा, सिंधु सेना चंदन मोतियानी, योगेश सत्यानी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सुमीत्रा आवतानी ने किया एवं आभार रमेश चोयथानी ने माना ।