राष्ट्रभक्ति गीतों से दिया देशभक्ति का संदेश

लायंस ऑफ रतलाम द्वारा एक शाम देश के नाम का आयोजन

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाइंस ऑफ रतलाम के सातों क्लब द्वारा लायंस हाल में गिरीश शर्मा पार्टी के कलाकारों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया ।   रतलाम के गायक कलाकार गिरीश शर्मा ने आरंभ में भारत का रहना वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं मंत्रमुग्ध कर दिया । ऐ मेरे वतन के लोगों मेरे देश की धरती ऊंगले सोना, मेरे देश के वीर जवानों गीतों की प्रस्तुति कलाकारों तथा लायंस सदस्यों द्वारा देकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । आरंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब 3233 जी वन के के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन योगेंद्र रूनवाल, सेवानिवृत्त टैंक कमांडर ऑफिसर रोहित यादव, रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, झोन चेयरपर्सन प्रीति सोलंकी ने मेल्विन जोंस और मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री रुनवाल ने कहा कि स्वतंत्र दिवस पर देश के शहीदों को नमन करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है आने वाली पीढ़ी हमारे क्रांतिकारियों के प्रति सदैव समर्पित रहे उनके योगदान का सदैव स्मरण करते रहे श्री रोहित यादव ने कहा कि आर्मी की यूनिफार्म पहनकर जो गर्व की अनुभूति होती है वह किसी भी अन्य चीज से नहीं हो सकती । देश के लिए मर मिटना सैनिकों से सीखा जा सकता है उनका बलिदान अतुल्य है । रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह हमारी आजादी को सुरक्षित बनाए रखें देश की हिफाजत करना सिर्फ सैनिकों का काम नहीं है हमें भी अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाना चाहिए । इस अवसर पर प्रीति सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक गोपाल जोशी, नीरज सुरोलिया, राजेंद्र राजपुरोहित, सर्वजन राजपुरोहित, चेतन पडिहार, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठारी, सरोज ओझा, कांता छंगानी, राज पोरवाल, आशीष जोशी, दिनेश गहलोत, योगेश तिवारी, उत्तम शर्मा, नीलिमा छवि सिंह, शुभांगी जोशी आदि ने किया । इस अवसर पर श्री सुनील जैन एडवोकेट, विक्रम सिसोदिया, सुनील के. जैन, संदीप निगम, दिलीप वर्मा, प्रदीप लोढ़ा, कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, भारती उपाध्याय, प्रेमलता देवी, रिता दीक्षित, हिम्मत सिंह राजपुरोहित रमेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।