विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच तथा वाद-विवाद स्पर्धा का आयोजन 20 अगस्त को

रतलाम। शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच तथा वाद-विवाद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है  । संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि माणक चौक हाई सेकेंडरी स्कूल में 20 अगस्त को प्रात: 11.00  उक्त स्पर्धा का आयोजन होगा। जिसमें जिले के सभी हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी की विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, साथी शिक्षकों के लिए भी उक्त दोनों स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। वाद-विवाद का विषय विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव तथा शिक्षकों के लिए महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार कौन रहेगा  ।
स्पर्धा में भाग लेने का अनुरोध डॉ.सुलोचना शर्मा, डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला, गोपी मिश्रा, गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, श्यामसुंदर भाटी, मदनलाल मेहरा, रमेश उपाध्याय, नरेंद्र सिंह पंवार, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, भारती उपाध्याय, वीणा  छाजेड, आरती त्रिवेदी, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, देवेंद्र वाघेला, कमल सिंह राठौड़, नूतन मजावदिया, मिथिलेश मिश्रा, चंद्रशेखर लश्कर ई, स्वतंत्र दशोत्तर, अंजुम खान, रघुनाथ खराड़ी, वीरेंद्र केतवास आदि ने किया है।