
रतलाम। रेलवे मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक रेल मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, साथ ही विभिन्न विभागों के रेल अधिकारी उपस्थित रहे। उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य शहर के उद्योगपति वरुण पोरवाल, सौरभ छाजेड़ एवं अभय मूणत ने शहरवासियों के हित में अपने सुझाव प्रेषित किए जिसमें प्रमुख तौर पर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं प्रदान करना, प्लेटफार्म न नंबर 7 पर ट्रेनें का आवागमन बढ़ाना, सोनगढ़ (पालीताना) आदि तीर्थ हेतु ट्रेनों की संख्या बढ़ाना, इंदौर जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाना एवं डेमू ट्रेनो में सीटिंग चेयर कार, स्लीपर एवं एसी कोच को जोड़ना, शहर के उद्योगों एवं व्यवसाय हेतु रेलवे की कार्गो एवं पार्सल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करना, बेंगलुरु कोयंबटूर कोलकाता हेतु अधिक ट्रेनों की व्यवस्था होना, उद्योग संबंधित सीएसआर के तहत स्टेशन पर उद्योगों की सहायता से यात्रि सुविधा उपलब्ध होना, निर्यात उद्योगो हेतु कंटेनर डिपो पुनः संचालित होना आदि सुझाव प्रेषित किए गए l
करीब 3 घंटे से अधिक चली सलाहकार समिति बैठक में रेल मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा सभी सुझावों को गंभीरता से सुन कुछ अनेक मुद्दों पर निराकरण हेतु जल्द आश्वासन दिया गया एवं उन्होके यह भी बताया कि मेमो के डिब्बों संख्या में ४ डिब्बों की वृद्धि की गई है l
सभी समिति सदस्य उपस्थित थे एवं सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों के सुझाव प्रेषित किए एवं हर तीन माह में समिति बैठक आयोजित करने का निवेदन किया l