
रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एवं फरार व इनामी बदमाशों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के पालन में थाना स्टेशन रोड द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश कुमार खाखा के निर्देशन में सी. एस. पी. रतलाम श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मुखबिर सूचना पर अपराध क्र 50/ 2004 धारा 379 भादवि में फरार आरोपी मांगूनाथ पिता उदानाथ जाति कालबेलिया नि.नांदलेटा थाना पिपलोदा, हाल मुकाम बालोदा, जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। उक्त फरार इनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी का पकड़ने में निरीक्षक बी. आर. वर्मा, प्र. आर. 790 राजु अमलियार, आर. 47. हरिओम पाटीदार, आर.580 सुरेंद्र सिंह, आरक्षक 906 मुकेश कुमावत भूमिका सराहनीय रही।