पर्वतारोही दंपति का योगमय भव्य स्वागत

रतलाम। रतलाम का नाम भारत विश्व मे रोशन करने वाले पतंजली योगपीठ हरिद्वार युवा भारत संगठन के योगी दम्पति अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही अनुराग चौरसिया श्रीमती सोनाली परमार के प्रथम नगर आगमन पर युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर योगमय प्रकृतिमय गिलोय माला पुष्पमालाओ से सम्मान व आम का पौधा भेंट कर तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्बरुस, 5642मीटर (18510 फ़ीट) पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाकर, 7 बार सूर्य नमस्कार (अष्टांग योग ) किया ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति बनें। योगी दम्पति के स्वागत में संगठन के महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य, अपार उपाध्याय, बालकृष्ण तिवारी, दयाकिशन यादव, राजेश चांदवानी, भगवती पांचाल, विकास वर्मा, राजेश धाकड़, डॉ पवन मजावदिया, रमेश गेहलोत, प्रवीण सुराना, श्याम जी, महिला पतंजलि योग समिति से श्रीमती निर्मला उपाध्याय, महामंत्री जयश्री राठोड़, राजश्री राठोड़, शारदा मजावदिया पांचों संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।