आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में तप आराधना संपन्न

रतलाम, 21 अगस्त। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा की निश्रा में अठ्ठम तप के तपस्वियों का परिवारजनो ने मंगलवार को सामूहिक पारणा कराया। सैलाना वालों की हवेली मोहन टाकीज में 1100 सामूहिक अठ्ठम तप का आयोजन हुआ। इसमें 150 बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक तप आराधना में भाग लिया। तप पूर्ण होने पर तपस्वियों का बहुमान भी किया गया। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में आयोजित पारणा उत्सव में बढ़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे।