भाजपा की कामकाजी बैठक होगी

रतलाम, 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक 23 अगस्त को दोपहर 03:00 बजे रंगोली सभागृह में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।