सिद्धितप तपस्वी कुमारी मुस्कान भटेवरा का बहुमान किया

रतलाम। नीमचौक स्थानक पर तपस्वीरत्ना कुमारी मुस्कान भटेवरा ने आज सिद्धि तप का अंतिम आठवें उपवास के प्रयाख्यान पूज्य गुरुदेव श्री अरुण मुनि जी म.सा. के मुखारविंद से ग्रहण किये।
तपस्या की पूर्णाहुति पर तपस्वी का बहुमान तप की बोली लगाकर किया गया। जिसमें 21 उपवास,21 आयम्बिल और 21 एकासन की बोली लगाकर 3 श्रावक श्राविकाओं ने बहुमान का लाभ लिया साथ ही श्रीसंघ एंव नवयुवक मंडल की और से भी तपस्वी का बहुमान किया गया एंव साथ ही धर्मसभा में श्रीमती सुनीता स्व. अभयजी बोहरा ने भी 27 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किये। मासक्षमण तप की पूर्णाहुति पर श्रीसंघ की और से धर्मनिष्ठ सुश्राविका श्रीमति सुनीताजी बोहरा का बहुमान किया जाएगा।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष ललित पटवा, महामन्त्री विनोद बाफना, पूर्व अध्यक्ष मणीलाल कटारिया एंव सुरेश कटारिया, बाबुलालजी गाँधी, विजय कटारिया, अजय खमेसरा, ललित कटारिया, मनीष भटेवरा, पारस मेहता, पंकज पटवा, रितेश मूणत अभय गाँधी, उषा बोथरा, मोतन बाई कटारिया आदि ने तपस्वीयों का बहुमान किया। धर्मसभा का संचालन विनोद बाफना ने किया।