पूज्य चालीहा महोत्सव अंतर्गत सम्मान एवं पुरस्कार वितरण

रतलाम । श्री सिंधु सेना समिति श्रीलाल सांई चालिहा महोत्सव समिति द्वारा श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित 40 दिवसीय पूज्य चालिहा महोत्सव के अन्तर्गत आज भगवान झूलेलाल जी के 24 वें वंशज परम पूज्य आसनलाल साहब जी  की 45 वीं पुण्यतिथि मनाई गई, उनकी प्रतिमा पर हीरालाल करमचंदनी, नरेंद्र ममतानी, ज्ञानचंद कृष्णानी, कमलेश मूलवानी, जय चंदानी ने माला पहनकर पूजन अर्चना किया।
आज पूज्य सिंधी पंचायत के सभी पदाधिकारी का अध्यक्ष श्री आर के सतवानी, उपाध्यक्ष मुरली अवतानी, सचिन हाशी कल्याणी,  सह सचिव  रमेश चोयथानी आदि पंचायत के पदाधिकारीयों का शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर  स्वागत सम्मान रामलाल चंदानी, अशोक हेमनानी, चन्दन मोतियानी, नरेंद्र मेघानी, हरी कुलवानी, हेमंत गणेश वाणी, महेश गिरधानी, रोहित बदलानी ंने किया।
40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को  सिंधी पंचायत के पदाधिकारी एवं सिंधी परिवार की वरिष्ठ माताओ हाशी दादी, शिवानी पुष्पा खत्री, श्रीमती पुष्पा  रेलवानी, राधा लालचंदानी, पुष्पा त्रिलोकचंदानी, जया चोयथानी, रीना चोयथानी द्वारा पुरस्कृत  कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रसाद वितरण का कार्य महेश गिरधारी, मीरा दादी, धनराज लालवानी, सुशीला कुलवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता आवतानी ने किया। इस अवसर पर रामलाल चंदानी, सुशील फुलवानी, अशोक जलूजा, सतीश हेमनानी, चन्द्रप्रकाश अवतानी, हरिश मोतियानी, राम लालचंदानी, अशोक हेमनानी, रमेश हेमनानी, हरि फुलवानी, डॉ. विशाल गनवानी, नीता इसरानी, कांता लालचंदानी, नेहा कल्याणी, राजकुमारी, हेमनानी आदि समाज के गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित है।