


रतलाम 23 अगस्त 2023 । मारवाड़ी प्रजापति समाज एवं घोड़ेला परिवार द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नगर के प्रसिद्ध चाय व्यवसाय जिन्हें सभी कालो उस्ताद चाय वाले के नाम से जानते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सलाम पहलवान, गौरव जाट पहलवान, मारवाड़ी प्रजापति समाज अध्यक्ष कुंदन प्रजापति, मयंक जाट पहलवान, राजीव जी रावत थे कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय कालू उस्ताद चाय वाले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मारवाड़ी प्रजापति प्रवक्ता महेश प्रजापति ने बताया स्वर्गीय कालू उस्ताद के सानिध्य में उनके परिवार द्वारा शहर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया जैसे कि आपको विदित है उनके अनुज भाई श्री तेजराम जी प्रजापति द्वारा राष्ट्रीय कबीर पुरस्कार प्राप्त किया गया एवं उनके पोते द्वारा सन 2012 में नासा स्पेस में चयनित होकर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रोशन किया । कार्यक्रम में शहर एवं समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित रहे कार्यक्रम पश्चात उनके पुत्र निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष बद्रीलाल घोड़ेला द्वारा उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया गया।