महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 19 स्थित सैनिक कॉलोनी, दीनदयाल नगर ई व जी सेक्टर में इन्टरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड को स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने हेतु 5.20 लाख की लागत से उक्त स्थलों पर पेवर ब्लॉक लगाये जायेंगे। कार्य का भूमि पूजन होने से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
भूमि पूजन के अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, महापौर परिषद सदस्य श्री मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद श्रीमती संगीता सोनी, वार्ड संयोजक श्री राजेन्द्र चौहान, श्री ओमजी हींगोरानी के अलावा सर्वश्री अजहर मंसूरी, दिनेश सोलंकी, नरेश परदेशी, ओमप्रकाश डोरिया, श्रीराम जोशी सहित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।