उत्कृष्ट उ.मा.वि. में आयोजित हुई जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी

रतलाम 24 अगस्त 2023/ जिला स्तरीय (स्किल एक्सपो) कौशल प्रदर्शनी का आयोजन शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मितेश गादिया थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रुप में एडीपीसी श्री अशोक लोढा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वरधानी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत उपस्थित थे। प्रदर्शनी में 25 विद्यालयों के लगभग 240 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में वर्किंग, नान वर्किंग माडल, पोस्टर चार्ट तथा लघु नाटिकाओं के प्रथम तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
वर्किंग, नान वर्किंग माडल में शा. सी.एम. राईज उ.मा.वि. जावरा की जान्हवी (एग्रीकल्चर) ने प्रथम, शा.उ.मा.वि. धौंसवास के रोहित (एग्रीकल्चर) में द्वितीय तथा शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. के पुनीत (सिक्योरिटी) में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर चार्ट में शा.उ.मा.वि. खारखाकलां के कुन्दन जोशी (आईटी) ने प्रथम, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. की रिद्धि (सिक्योरिटी) में द्वितीय) तथा उ.मा.वि. धौंसवास की जेशिका (एग्रीकल्चर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान के विजेता 17 सितम्बर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
लघु नाटिका में शा. उत्कृष्ट सी.एम. राइज सैलाना (आईटी) में गिरवर भावर, सुजल बारिया, कुशाल पांचाल तथा गौरव पांचाल प्रथम स्थान पर रहे। शा. कमला नेहरु उ.मा.वि. जावरा (ट्रेड ब्यूटी एण्ड वेलनेस) में नैना, रानू, दिपांशी मीणा, सेफरीना मेव द्वितीय रहे। शा. उ.मा.वि. रतलम (आईटी) में गरिमा व्यास, मेघा गौराना, खुशबू पाटीदार तथा करिश्मा जाट तृतीय स्थान पर रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल एवं मूल्यांकनकर्ताओं में श्री अमर वरधानी, जिला योजना अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी, सी.एम. राईज विनोबा प्राचार्य संध्या वोहरा, श्री एस.के. गौतम, उ.मा.वि.क्र. 1 प्राचार्य नीरु वर्मा, सी.एम. राईस सैलाना के उपप्राचार्यङ श्री गिरीश सारस्वत, सी.एम. राईज बिरमावल प्राचार्य श्री अरविन्द गुप्ता थे।
समग्र शिक्षा अभियान के श्री योगेश पाल ने बताया कि छह अलग-अलग बिन्दुओं पर 10-10 अंकों के आधार पर मूल्यांकन कर निर्णायकों द्वारा एक्जाई तैयार की गई जिसके आधार पर निर्णय किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट उ.मा.वि. के श्री पुनीत मेहता व शा. कन्या उ.मा.वि. के श्री विरेन्द्र सिसौदिया ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य गिरीश लहवासिया, श्री अनिल मिश्रा, श्री रोहित शर्मा, अंजली पंड्या, जया जैन, श्री पुरुषोत्तम रायकवार तथा श्री फकीरचंद का सराहनीय सहयोग रहा।