स्नेह यात्रा का आलोट विकासखंड पहुंचने पर भव्य स्वागत

रतलाम 24 अगस्त 2023 । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एव जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से निकाली जा रही स्नेह यात्रा का गुरुवार को विकासखंड आलोट के डेलवास में प्रवेश हुआ, जहां से स्नेह यात्रा डेलवास, चापलाखेड़ी ,कसारी चौहान, भेसोला, गुरूखेड़ी होते हुए बरसी पहुंची।
यात्रा प्रभारी ने बताया कि इस्कॉन मंदिर के संत श्री नीलकंठेश्वर प्रभु, श्री अद्वैत सिंह प्रभु, यश प्रभु, गायत्री परिवार से श्री गोपाल दुबे, श्री शंकरलाल पांचाल, श्री बालकृष्ण तिवारी की उपस्थिति में स्नेह यात्रा प्रत्येक गांव मे पहुंची जहां ग्रामीण जनो ने अपने परम्परा क़े तहत यात्रा का पुष्पमाला, शाल, श्रीफल से भव्य स्वागत किया। प्रत्येक गांव में कलश यात्रा निकाली और सत्संग कीर्तन के साथ रक्षा सूत्र बांधे गए। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने साथी की रक्षा का संकल्प लिया गया। पूज्य गुरुवर ने संबोधित करते हुए धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताया, व समाज को संगठित होकर रहने का संदेश दिया। आपने कहा कि सभी में सामाजिक और समरसता का भाव रहे, हम एक हैं और सभी एक साथ मिलकर रहे, तभी हम परम वैभव पर पहुंचेंगे।
संत श्री ने कहा कि जातिवाद समाज का सबसे बड़ा रोग है स्नेह से उपचार संभव है। इसलिए हम सबको मानव जाति से प्रेम करना चाहिए। जब हरि का भजन करके सब हरि के हो जाते हैं तो फिर जाति कहां रह जाती है। भक्त की कोई जाति नहीं होती हमें यह ध्यान रखना होगा। इसलिए आप सभी सारे द्वेष, विद्वेष और कटुता को भुलाकर आपस में स्नेह का मार्ग प्रशस्त करें। मध्यप्रदेश शासन की यही मंशा है। इसलिए यह स्नेह यात्रा है। इस समय यात्रा में आप सभी लोग इसकी मूल अवधारणा को समझकर कार्य करें। भगवान ने सबको समान अवसर दिए हैं। जब ईश्वर ने भेदभाव नहीं किया तो आप कैसे कर सकते हैं। इसलिए हमें जातियों से ऊपर उठकर सोचना होगा। गांवों में आज भी भेद का भाव आता है लेकिन उसे स्नेह से दूर किया जा सकता है। इस यात्रा में जिस प्रकार का स्नेह मिल रहा है यह अविभूत है। जैसे ही द्वेष खत्म होगा और प्रेम का विस्तार होगा इस यात्रा के प्रति ग्रामीणों में काफी उत्साह है।
स्वामी जी के द्वारा समस्त ग्रामों में ग्रामवासियों को आपसी प्रेम, सहयोग, स्नेह साथ ही जातिपांति, उंच-नीच, अमीर-गरीब, छूआछूत इन सबसे उपर उठकर सभी को सामूहिक रूप से समाज में सामूहिकता क़े साथ रहने का संदेश दिया, पूज्य प्रभु जी द्वारा कसारी गांव मे पप्पू लाल चौहान तथा गुरूखेड़ी मे जगदीश डाबी क़े घर जाकर समरसता का संदेश दिया यात्रा में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, तहसीलदार श्री डाबी, ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश कटारिया, परामर्शदाता श्री ऋषिकांत सिंह पंवार, श्री हेमेंद्र निगम, श्री संदीप सांखला, श्री अमित रामावत, श्री नरेंद्र पांचाल, नवांकुर संस्था के श्री अमरसिंह झाला, श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री किशोर सिंह डोडिया, श्री लाल सिंह पंवार एवम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के श्री रविंद्र सिंह कसारी, श्री उमेश सिंह कोलुखेड़ी, श्री जितेंद्र सिंह डोडिया डेलवास, श्री लाल सिंह, श्री मनोहर सिंह चापलाखेड़ी, श्री पुरसिंह, श्री गोविन्द सिंह बरसी, श्री विनोद दांगी गुरूखेड़ी, श्री बालाराम भेसोला, सदस्यगण, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव और आंगनवाडी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।