जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप स्वस्तिक इंदौर की एक दिवसीय मांडव यात्रा

इंदौर। “फ्रेंडशिप डे” रविवार 6 अगस्त को सावन की फुआरो के साथ प्रकृति के जोरदार नजारों के साथ स्वस्तिक ग्रुप परिवार की मांडू यात्रा संपन्न हुई।
स्वस्तिक निवर्तमान अध्यक्ष Er.पंकज बाफना ने बताया की ग्रुप का कारवां अलसुबह 2 बसों से रवाना होते ही मार्ग मै मानपुर मै स्वल्पाहार का अनुपम लाभ ग्रुप के समर्पित सरलमना सदस्य मुकेश सीमा जी जैन (कोठारी परिवार) ने लिया । ग्रुप के सदस्यो ने मनोहारी मौसम मै मांडव जैन तीर्थ मै श्री सुपार्श्वनाथ प्रभु के दर्शन पूजा के साथ मांडव के ऐतिहासिक स्थलों जहाज महल,हिंडोला महल,रानी रूपमती महल,बाजबहादुर महल,नीलकंठ महादेव, सनसेट प्वाइंट, इको प्वाइंट आदि दर्शनीय स्थलों की यात्रा पूर्ण मस्ती रोमांच के साथ की। मित्रता दिवस के अवसर पर ग्रुप सदस्यो ने मैत्री भाव के साथ यात्रा के खूब आनंद लिए। यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था पदाधिकारी प्रभात प्रतिभाजी चोपड़ा, सुभाष सरोजजी, श्रीश्रीमाल, पंकज, डॉ. प्रगति बाफना, महेंद्र, संतोष छल्लानी, अंकित निशाजी चोपड़ा, अभिषेक मेघाजी मोदी, प्रदीप माधवी जैन, संजय मंजू पोरवाल आदि ने बखूबी सम्हाली। यात्रा संयोजक हमेर बबिता चौहान, मुकेश सीमा जैन,पवित्र स्मिता कोठारी ने जोरदार तैयारियों से यात्रा को यादगार बना दिया। सुबह से शुरू हुआ सफर कब शाम होते होते मस्ती से परिपूर्ण सफल यात्रा मै बदल गया पता ही नही चला।
ग्रुप सदस्यो ने जोरदार सहयोग सेवा भावना से मांडव यात्रा को अविस्मणीय बना दिया ,खूब खूब आभार अभिनंदन।