सम्मेदशिखर जी । हर्ष की बात यह भी है की सिद्धौमल चेरिटेबल ट्रस्ट- दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रेष्टी श्री देवेन्द्र कुमार जी जैन के सौजन्य से शाश्वत विहार (निहारिका) के स्वागतकक्ष का रिनोवेशन कार्य इस माह सम्पन्न हुआ है, श्रावन सूदी सप्तमी वीर निवार्ण संवत् 2548 अनूठा संयोग 23 तारीख, 2023 वां वर्ष तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री समाजसेवी श्री राजकुमार अजमेरा -हजारीबाग व कोषाध्यक्ष सी. ए. महेंद्र कुमार जी जैन-रांची ने ट्रस्ट में पधारें आगंतुकों उपस्थिति में संयुक्त रूप से रिशेप्सन गेट पर लगे रिबन को खोला और दातार के शीलापट का अनावरण कियें, स्वागतकक्ष की उत्कृष्टता ने मोक्षसप्तमती के अवसर पर पधारे सभी आगंतुको के मन को खुब मोहा, मानो ट्रस्ट की विख्याता में और भी चार-चांद लग रहा हो, इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष शिखरचंद जी पहाड़िया – मुम्बई ने श्रेष्टि देवेन्द्र जी जैन को हृदय से धन्यवाद दिया ।
-लोकार्पण के मौके पर सुनील कुमार पेढारी (ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतोष जी पेंढारी – नागपुर के भाई), अनील जैन चुड़ीवाले, देवेन्द्र अग्रेकर, दिनेश जोहरापुरकर, रविकांत जैन – नागपुर, श्याम जी जैन – चास, विपिन जैन,अमित जैन दीपक जैन-बिहारी कालोनी दिल्ली, विपिन जैन- शकरपुर दिल्ली, अरूण कुमार जैन शकरपुर दिल्ली, विभोर जैन – गाजियाबाद, जयकुमार जैन, अनुराग जैन – सोनीपत, अजय कुमार (ऐडवाकेट) – दिल्ली, राजकुमार जैन अजमेरा, संजय गंगवाल – झुमरीतिलइया, प्रवीण तिजारिया – जयपुर, श्रीमती रष्मि जी जैन- अहमदाबाद, प्रियंका जी जैन- अभी जैन-कानपुर ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जी जैन, गंगाधर महतो, ए. सइदी, पुजारी शैलेन्द्र जैन, मुकेश महतो, पारस जैन समेत सभी कर्मचारी एवं मधुबन के आस-पास के प्रबुद्ध कई लोग उपस्थित थें। कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा ने उक्त जानकारी दी।