
रतलाम 25 अगस्त। मैंने ब्रह्माकुमारी में आकर सत्य ज्ञान को सुना, समझा और अनुभव किया और अपने जीवन में धारण कर चलती रहूं मेरे संपर्क में आने वाले समस्त नागरिकों को यह संदेश देती रहूं यही दादी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी उक्त उदगार जावरा रोड, गौरव पैलेस कॉलोनी स्थित भाग्योदय भवन के सभागार में संस्था की पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के 16 वें पुण्य स्मृति दिवस पर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए बहन राधा महंत जी ने।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भ्राता प्रभाकर राव योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने कहा कि मैं दादी जी की भक्ति, शक्ति और भावनाओं को नमन करता हूं।
सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा कि दादीजी ने ना किसी को कुछ कहा, ना विवश किया और ना ही किसी से कुछ इच्छा रखी, उन्होंने सिर्फ कर्म किया। परमात्मा प्रकाश को विश्व में फैलाने की प्रकाश किरण बन गई दादी प्रकाशमणि जी, ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, आरती बहन, बहन धर्मा कोठारी, ने भी दादी जी के साथ के अनुभव साझा किया।
इस अवसर पर दादी जी के निमित्त परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया तथा श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री ललित केसवानी, राजेश मोडिया, कमलेश श्रीवास्तव, संजीव राव, राजेंद्र मरमट, बगदी राम माली, कृष्ण कुमार चौहान, राधेश्याम राठौर, पंकज राठौर, सरोज मोडिया, राधा राठौर, मानसी केसवानी, साधना चौहान, सावित्री मरमट, राधा राठौर, प्रीति राठौड़, रिद्धिका केसवानी, यजस्वी मोड़िया, इत्यादि ने भी पुष्पांजलि भावांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का सफल संचालन सरिता ओझा द्वारा किया गया।