

रतलाम । रतलाम जिला कांग्रेस ग्रामीण विधानसभा क्रमांक 219 के कांग्रेस के मंडलम सेक्टर एवं बीएलए का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ ।
जिला मतदाता सूची पुन: निरीक्षण प्रशिक्षण जिला प्रभारी अमरसिंह शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर मध्यप्रदेश मतदाता सूची पुन: निरीक्षण प्रशिक्षण के प्रदेश सह प्रभारी संजय कामले मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश पटेल के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित मंडलम सेक्टर एवं बीएलए को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी संजय कामले ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती दिलाने में और मंडलम सेक्टर एवं बीएलए की महत्ती भूमिका होगी । आपके द्वारा मंडलम सेक्टर एवं बीएलए को जमीनी स्तर पर किस प्रकार से कार्य करना और उनके क्या-क्या अधिकार एवं दायित्व है उसके बारे में प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी गई । साथ ही आपने कहा कि मंडलम सेक्टर एवं बीएलए अपने-अपने क्षैत्र की मतदाता सूची का निरीक्षण करें और जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं है उनके नामों को मतदाता सूची में जुड़वाने का प्रयास करें तथा जिनके दो स्थानों पर नाम है उनका एक स्थान से नाम विलोप्ति करवाएं । साथ ही 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं से सम्पर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला संगठन मंत्री ब्रजेश चौधरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी देवी खराड़ी, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, डॉ. अभय औहरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर प्रदेश सह प्रभारी संजय कामले ने धमोत्तर पंचायत के सरपंच रमेश डामोर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई । इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने रमेश डामोर का स्वागत किया ।
प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दशरथ भाभर, मुल्कराज जाट, हरिश पटेल, महिला नैत्री सविता भंवर, रानी देवदा, किशन सिंघाड़, थावर भूरिया, जिला पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल चंदवाडिय़ा, दिलीप कुमावत, राजीव देवदा, बलबहादुरसिंह, दादू बना, टिकमसिंह, प्रकाश भाभर, शुभम पाटीदार , बाबूलाल राठौड़, दयाराम खराड़ी, कौशल जी, राजीव देवदा, प्रेमसिंह गामड़ भेरू गामड़, हारून शेख आदि कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे । शिविर का संचालन ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया एवं आभार जिला प्रभारी अमर सिंह शेखावत ने माना।