रतलाम 25 अगस्त 2023 । विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा पांच सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं जो निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के निर्वाचन व्यय लेखा के लिए नियुक्त किए जाने वाले प्रेक्षक के सहयोग का कार्य करेंगे।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त सहायक व्यय प्रेक्षकों में रतलाम ग्रामीण के लिए लेखा अधिकारी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण श्री नेहा सिंघाई, रतलाम शहर के लिए संभागीय लेखा अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री भरतलाल मीणा, सैलाना के लिए संभागीय लेखा अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मलवाराम मीणा, जावरा के लिए संभागीय लेखा अधिकारी जल संसाधन श्री राम अवतार मीणा तथा आलोट के लिए संभागीय लेखा अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री अवध किशोर मंडल नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व में केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क निरीक्षक श्री पीयूष दीक्षित, श्री राजीव खानापुरकर तथा वाणिज्य कर अधिकारी श्री मनीष महाराणवर शामिल है।