रतलाम नगर को स्मार्ट नगर बनाने हेतु हम दृढ़ संकल्पित- महापौर श्री पटेल

  • शहर के स्वरूप को बदलकर नया रतलाम बनायेंगे- विधायक श्री कश्यप
  • मुख्यमंत्रीजी के सु-राज कालोनी के उद्बोधन को देखा व सुना
  • गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1.27 करोड़ की लागत से होगा सड़कों का निर्माण,भूमि पूजन संपन्न
  • अनाधिकृत कॉलोनी के रहवासियों को प्रदान की भवन अनुज्ञा

रतलाम 25 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा जबलपुर में नगरीय क्षेत्र की अनाधिकृत कॉलोनियों में म.प्र. नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 के तहत भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम में दिये गये उद्बोधन के सीधे प्रसारण को वार्ड क्रमांक 6 में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।
विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1.27 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम नगर से हुआ जो कि पुरे प्रदेश में रोल मॉडल बना इसी के चलते प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितकरण हो रहा है। उन्होने कहा कि अनाधिकृत कॉलानियों के रहवासियों को वैद्य कॉलोनियों की तरह सुविधाऐं प्राप्त होगी हमारा पुरा प्रयास है कि आने वाले कुछ वर्षो में रतलाम के स्वरूप को बदलकर नया रतलाम बनायेंगे।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम की जनता ने माननीय श्री काश्यप को विधायक चुनकर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही है। श्री काश्यप ने हर वर्ग के व्यक्ति को दर्द को समझा ओर उस दर्द से छुटकारा दिलाया। श्री काश्यप की विकासवादी सोच के चलते ही नगर की अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण हुआ ओर उनमें नागरिक अधोसंरचना के कार्य करवाये जा रहे है। इसी के तहत वार्ड क्रमांक 6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1.27 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कराया जायेगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक माननीय श्री काश्यप के अथक प्रयासों का परिणाम है। रतलाम नगर के नागरिकों को प्रतिदिन विकास कार्यो की सौगातें मिल रही हैं, अब रतलाम महानगरों जैसा दिखाई देने लगा है। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद श्री रत्नदीपसिंह राठौर ( शक्ति बना) ने दिया साथ ही महापौर परिशद सदस्यों ने भी पृथक-पृथक सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह के उद्बोधन के पश्चात् विधायक श्री चेतन्य काश्यप , महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा शर्मा, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, श्री मयूर पुरोहित, श्री आदित्य डागा, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, सुनील सारस्वत, सोनू यादव, कर्णधीर बड़गोत्या, करण वषिश्ठ, क्षेत्रिय पार्षद श्री रत्नदीपसिंह राठौर (शक्ति बना), महापौर परिषद् सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आयुशी सांखला, श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद् सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, मुकेश मीणा, किशोरसिंह राठौर, राजेन्द्र चौहान, जलज सांखला, राजेश माहेश्वरी के अलावा सर्वश्री सुबेन्द्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, राकेश नागर, सुनील पाल, दशरथ पाटीदार व नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 6 स्थित गणेश नगर अनाधिकृत कॉलोनी में 1.27 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया तत्पष्चात् विभिन्न अनाधिकृत कॉलोनियों के रहवासियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा ने किया व आभार श्री सुबेन्द्रसिंह गुर्जर ने माना।