रत्नपुरी के महाराजा गढ़ कैलाश की शाही सवारी कल सोमवार को निकलेगी

रतलाम 27 अगस्त 2023 । रत्नपुरी के महाराजा श्री भगवान गढ़ कैलाश की शाही सवारी आज सोमवार 28 अगस्त को राजशाही ठाठबाट के साथ निकलेगी।
श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि यहां समिति की ओर से श्रावण मास धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रावण के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को श्री गढ़ कैलाश की शाही सवारी निकलेगी। सवारी की पूजा अर्चना दोपहर 3.30 बजे जिलाधीश नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा की जाएगी। इसके बाद रतलाम के महाराजाश्री गढ़ कैलाश सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
समिति के प्रचार सचिव सूरजमल टांक ने बताया कि शाही सवारी के मुख्य आकर्षण में बाबा भोलेनाथ की पालकी, भगवान विष्णु के तीन अवतार की झांकी और उज्जैन का गणेश बैंड, केदारनाथ मंदिर का प्रतीक स्वरूप एवं निम्बाहेड़ा के कलाकारों की टीम की शिव बारात होगी। रतलाम के स्काउट की टीम और डीजे, ढोल ताशे के साथ बड़ी संख्या में शिव भक्त शाही सवारी में साथ रहेंगे। श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट के संरक्षक सतीश राठौर, अशोक चौटाला, बलवीरसिंह राठौड़, प्रदीप कटारिया, संयोजक कैलाश झालानी, संजय दवे, अध्यक्ष सतीश भारतीय, उपाध्यक्ष कैलाश राठौड़ के अलावा नरेश पाटीदार, अमृत कटारिया, नारायण देतवाल, राजेन्द्र पंवार, बद्रीलाल व्यास, राजू केलवा, सूरजमल टांक, कन्हैयालाल राठौड़ सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन करती है कि अधिकाधिक संख्या में पधार कर आरती एवं प्रसादी का लाभ ले।

Play sound