लाड़ली बहना योजना से महिलाऐं होंगी आर्थिक रूप से सुदृढ-श्री काश्यप

  • एक हजारो में मेरी प्यारी बहना है-श्री पटेल
  • मुख्यमंत्रीजी ने रक्षा बंधन हेतु सिंगल क्लिक से जमा की 250-250 की राशि
  • सीधे प्रसारण को रांगोली गार्डन में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना

रतलाम 27 अगस्त । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 27 अगस्त रविवार को 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में रक्षाबंधन पर्व हेतु वृद्धित राशि रूपये 250-250 सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा किये जाने के भोपाल में जम्बुरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को रांगोली गार्डन में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना।
मुख्य कार्यक्रम मित्र निवास रोड स्थित रांगोली गार्डन में आयोजित किया गया जहां विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से शहर के साथ-साथ प्रदेश की महिलाऐं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी। उन्होने कहा कि नगर की लाड़ली बहनों हेतु मैं मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान से समय लुंगा ताकि बहनें स्वंय माननीय मुख्यमंत्रीजी को बधाई पत्र व राखी भेंट कर सकें।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी लाड़ली बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने सुमधुर कंठ से गीत गाया कि फुलो का तारो का सबका कहना है एक हजारो में मेरी प्यारी बहना है।
कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से की गई इसके बाद लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को लिखे शुभकामना पत्र का वाचन कर पत्र विधायक श्री काश्यप को प्रेषित किये।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती आशा मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय के अलावा सर्वश्री मनोहर पोरवाल, सुनील सारस्वत, श्रीमती अनिता कटारिया, बलवंत भाटी, सोनू यादव, श्रीमती अनिता पाहूजा, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री निलेश गांधी, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती कविता चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पूर्व एल्डरमेन श्री नितिन लोढ़ा के अलावा सर्वश्री प्रभु नेका, मधु शिरोड़कर, मुबारिक शैरानी, गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, शेरू पठान, राजेश रांका, मुकेश मीणा, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहना उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त राहौरी ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी ने माना।

Play sound