- रतलाम विकास की संकल्पनाओं के तहत नगर में विकास कार्य हो रहे हैं -श्री काश्यप
- वार्ड क्रमांक 23 की अनाधिकृत कॉलोनी में हुई नागरिक अधोसंरचना कार्य की शुरूआत
- 1.44 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमि पूजन संपन्न




रतलाम 27 अगस्त । रतलाम विकास की संकल्पनाओं के तहत नगर में दिन प्रतिदिन विकास कार्य किये जा रहे हैं, वर्तमान निगम परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल में 267 विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जा जाकर कार्य भी प्रारंभ किये गये हैं।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 23 में तेजा नगर ब्लॉक नम्बर 2 में 84.19 लाख, आंधा सेठ की पुलिया करमदी रोड पर 32.13 लाख व करमदी नाका रोड (तेजा नगर के पास) पर 27.87 इस तरह कुल 1.44 करोड़ की लागत से नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की शुरूआत रतलाम से की गई जो प्रदेश का रोल माडल बनी। इसी के तहत प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण होना संभव हो पाया है। रतलाम ही एक ऐसा शहर है जहां अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के कार्य भी सबसे पहले प्रारंभ हुए हैं। हम निरंतर विकास कार्यो का भूमि पूजन कर रहे हैं व कार्य भी प्रारंभ करवाये जा रहे है ताकि रतलाम शहर शीघ्र सर्वसुविधा युक्त बन सकें।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप की मेहनत का ही प्रतिफल है कि हम अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के कार्य करवा रहें है। नगर निगम चुनाव के दौरान हमने जनता से जो वादे किये थे उन वादों में से 80 प्रतिशत वादो को हम पुरा कर चुके हैं ओर आने वाले वर्षो में भी तेजी से विकास कार्य करेंगे।
उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनियों के रहवासी भी इसी नगर के नागरिक हैं उन्होने अवैध कॉलोनियों में मकान बनाकर कोई गुनाह नहीं किया है अब इन कॉलोनियों के रहवासियों को वैद्य कॉलोनियों की तरह ही सुविधाऐं उपलब्ध होंगी। रतलाम नगर की शेष बची अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी है शीघ्र ही उन कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के कार्य करवाये जायेंगे।
श्री मनोहर पोरवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने अवैध कॉलोनियों के रहवासियों के दर्द को समझा और अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की लड़ाई लड़ी ओर आज हम अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के कार्यो का भूमि पूजन कर रहे है।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि देश ओर प्रदेश की तरह ही रतलाम में भी डबल इंजन की सरकार चल रही है ओर तीव्र गति से विकास कार्य करवाये जाकर शहर का चंहुमुखी विकास करवाया जा रहा है।
क्षेत्रिय पार्षद एवं विद्युत तथा यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि मैने चुनाव के समय 17 संकल्प लिये थे संतोषी माता के आशीर्वाद से 17 में से 13 संकल्प पुरे हो चुके है। आने वाले 4 वर्षो में भी वार्ड में तेजी से विकास कार्य करवाये जाकर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जायेगा।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री मनोहर पोरवाल, श्री सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, श्री विनोद यादव, श्री मयूर पुरोहित, श्री करण वशिष्ठ, क्षेत्रिय पार्षद श्री अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री परमानन्द योगी, रणजीत टांक, शक्ति सिंह राठौर, (बना), धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती आयुषी सांखला, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, हेमराज वसावा, विनोद राठौड़, जलज सांखला, आशीष पंडित, गौरव त्रिपाठी, हेमन्त राहौरी, राजेश रांका, हार्दिक मेहता सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 23 में तेजा नगर ब्लॉक नम्बर 2 में 84.19 लाख, आंधा सेठ की पुलिया करमदी रोड पर 32.13 लाख व करमदी नाका रोड (तेजा नगर के पास) पर 27.87 इस तरह कुल 1.44 करोड़ की लागत से नागरिक अधोसंरचना के कार्य कराये जाने के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विकास सेजवाल ने किया व आभार श्री आशीष पंडित ने माना।