


लंदन (ब्रिटेन) । भारत देश के एक बार फ़िर नए इतिहास लिखे जाने पर, चंद्रयान के सफल होने की तथा सभी देशवासियों को चंद्रमा पर तिरंगा लहराने की बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। ऐसे ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाते हुए भारतीय उच्चायुक्त (हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया) के तत्वधान में, स्वतंत्रता दिवस ब्रिटेन, लंदन में धूमधाम से मनाया गया। जिसमे भारत के सभी राज्यों सहित, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि तथा सभी इंडियन डायसपोरा ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी और अनगिनत स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण किया।
इस विविधता में एकता को देखकर ब्रिटेन की भूमि पर प्रत्येक देशवासी हर्षित होकर गौरवान्वित हुआ और प्रत्येक व्यक्ति ने जोर शोर से वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। हाई कमिशनर ऑफ इंडिया श्री विक्रम जी डोरास्वामी ने कार्यक्रम में झंडा वंदन किया और राष्ट्र को उद्बोधन दिया। सभी क्षेत्रों के वरिष्ठ लोग, राजनेता, तथा सभी संस्थाओं के मुख्य पदाधिकारी शामिल हुए।
सीए मयूरी जी चोरड़िया ने MA TV के माध्यम से पूरे देश को बधाई दी तथा पूरे भारत की खूबियों का विवरण उन्होंने कुछ पंक्तियों में “मैं भारत हूं ” के माध्यम से बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया। उसके बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर आयोजित किए गए। इसी श्रंखला में ‘वन जैन’ के माध्यम से, सकल जैन समाज ने अपना प्रतिनिधित्व किया तथा मिठाई का वितरण किया और देशवासियों को चंद्रयान के सफल होने की और स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी। इस सब विविधता में एकता को देखते हुए प्रत्येक देशवासी हर्षोल्लासित था और जोर-शोर से जय भारत और वंदे मातरम के नारे लगे। अंत में सीए मयूरी चोरड़िया ने कहा कि
हम कहीं भी रहें विश्व में दिल में हमारे हिंदुस्तान रहेगा।
भारत कल भी विश्व गुरु था, आज भी हैं, और भारत कल भी विश्व गुरु रहेगा।