

रतलाम । साधुमार्गी जैन संघ द्वारा आचार्य रामलाल जी म सा के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनी म सा आदि ठाणा की निश्रा में हो रहे मासखमन तपस्वी श्रीमती शिरोमणि वीरेंद्र कोठारी व कु.हिना महेंद्र पिरोदिया का बहुमान 30उपवास का मासखमण की तपस्या पूर्ण करने पर समता भवन नोलाईपूरा पर संघ की सभी इकाइयों के पदाधिकारी द्वारा किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया हिम्मत कोठारी मंत्री दशरथ बाफना सुशील गोरेचा राजेश सियार महिला मंडल से किरण चंडालिया सुधा बोहरा सरोज पिरोदिया समता युवा संघ के पंकज मूणत पवन गोरेचा बहु मंडल से प्रीती मूणत पूजा मूणत बालक मंडल ऋषभ मूणत जय बाफना बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा व आदि संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने तपस्वी की जय जयकार के साथ अभिनंदन पत्र भेट कर शाल माला से बहुमान किया।