सर्व ब्राह्मण महासभा की ब्रह्म युवा इकाई द्वारा ब्राह्मण समाज की 101 खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया

रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा की ब्रह्म युवा द्वारा 101 खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संगठन मंत्री श्री प्रमोद शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के अतिथि सर्वश्री प्रमोद शर्मा उज्जैन, विशाल शर्मा एमआईसी सदस्य, डॉ. राजेंद्र शर्मा, श्याम उपाध्यक्ष, राजेश दवे, आर.सी. तिवारी का स्वागत सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक शांतिलाल शर्मा, ओम प्रकाश त्रिवेदी एवं सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि  युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाज की खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है। आपने कहा कि ब्राह्मण समाज संगठित होकर एकता साथ कम करें, क्योंकि संगठन में ही शक्ति निहीत  है।
आपने कहा कि चंद्रयान-3 इसरो की मुख्य टीम में काम करने वाली रतलाम की बेटी प्रियंका उपाध्याय ने रतलाम शहर को गोरवांवित किया। साथ ही हिमांशु शुक्ला  भी चंद्रयान-3 की टीम में थे । उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर प्रियंका उपाध्याय के पिता श्री श्याम उपाध्याय एवं हिमांशु शुक्ला के पिता श्री चंद्रशेखर शुक्ला का अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, संयोजक शांतिलाल शर्मा,  ओमप्रकाश त्रिवेदी द्वारा शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के विनय पंड्या के द्वारा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा द्वारा संबोधित करते हुए सभी सम्मानित हुए खिलाडियों  को बधाई एवं शुभकामना दी तथा चंद्रयान-3 में ब्राह्मण समाज के बच्चोंं की  सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की। ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा ऋषियों के सम्मान के लिए 51 हजार रूपये तथा चांदी का ब्रह्म दंड अपनी ओर से दिए जाने की घोषणा की। सम्मान समारोह को सर्वश्री आर.सी. तिवारी, राजेश दवे, उषा दुबे, श्याम उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कुलदीप त्रिवेदी (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) ने अपने जन्मदिन पर सभी को शपथ दिलाई मोमबत्ती को बूझा कर नहीं बल्कि दीपक जलाकर जन्मदिन मनाएं तथा केक की जगह लड्डू खिलाकर सभी का जन्मदिन भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाए। कार्यक्रम में सोमेश्वर पुरोहित, देवेंद्र पुरोहित, राकेश शर्मा, उषा दुबे, कौशल्या त्रिवेदी, सीमा सिरोलिया, शारदा पाठक, सोना शर्मा, नमिता शुक्ला आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक शांतिलाल शर्मा ने किया एवं आभार शैलेंद्र तिवारी ने माना।

Play sound