



रतलाम। पूज्य बापूजी की पावन प्रेरणा से महिला उत्थान मंडल ,रतलाम की बहनों ने आज रतलाम कलेक्टर श्रीमान नरेंद्र सूर्यवंशी ,पुलिस अधीक्षक श्रीमान राहुल कुमार लोढ़ा एवं सर्किल जिला जेल रतलाम में बंदी भाई बहनों एवं स्टाफ के साथ वैदिक रक्षाबंधन पर्व मनाया। जिसमे बंदी भाईयो को दैनिक दिनचर्या की जानकारी दी। बंदी भाईयो को कीर्तन एवं हास्य प्रयोग करवाया। फिर सभी बंदी भाईयो ने कतारबद्ध होकर बहनों से तिलक लगावाकर राखी बंधवाई बहनों ने सभी प्रसाद स्वरूप मिठाई एवं ऋषिप्रसाद पत्रिका भेंट की। बंदी भाईयो ने बहनों के चरणस्पर्श कर अपना जीवन व्यसन मुक्त करने का संकल्प लिया। महिला उत्थान मंडल की बहनों ने जिला जेल में महिला बंदियों को भी राखी बांधी। अंत में बहनों ने जेलर श्रीमान ब्रजेश जी मकवाने सहित समस्त स्टाफ को राखी बांधी फिर आरती उतार कर सभी का मुंह मीठा करवाया।
पूरे आयोजन में महिला उत्थान मंडल की बहनों के साथ मांगल्य मंदिर आश्रम के श्री धर्मेश भाई ,श्री महावीर भाई ,योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश बाथव ,युवा सेवा संघ के रूपेश साल्वी और श्री वीरेंद्र सिंह राणावत उपस्थित रहे।