गुलमोहर कॉलोनी जाने वाली सड़क का होगा सीमेन्टीकरण

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 29 अगस्त । वार्ड क्रमांक 36 गीता मंदिर रोड से गुलमोहर कॉलोनी जाने वाली सड़क के सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा आदि के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी ने बताया कि नागरिकों की मांग व आवागमन की दृष्टि से उक्त सड़क का सीमेन्टीकरण 4.52 लाख की लागत से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद सर्वश्री शक्तिसिंह राठौर (बना), रणजीत टांक, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री राजेश माहेश्वरी, गौरव त्रिपाठी, शेरू पठान के अलावा सर्वश्री भुपेन्द्र कावड़िया, राकेश परमार, जिनेन्द्र छिपानी, संजय डोसी, विपिन पोरवाल, प्रहलाद राठौर, लक्ष्मण भाटी, राजकिशोर मिश्रा, ललीत काठेड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Play sound