

रतलाम। रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध, तिलक, अक्षत लगाकर मुख मीठा कराती है। स्वभाव से स्वतंत्र मानव रक्षाबंधन के अनोखे बंधन में स्वच्छता से बंध जाता है क्योंकि यह बंधन मन, वचन और कर्म की पवित्रता के आधार पर होता है। जो व्यक्ति को सुख शांति और सुरक्षा प्रदान करता है। उक्त विचार राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने परम पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर जावरा रोड, गौरव पैलेस कॉलोनी स्थित, भाग्योदय भवन एवं राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए हुए व्यक्त किए।
प्रातः परमपिता परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया तदोपरांत समस्त भाई बहनों एवं गणमान्य नागरिकों को माउंट आबू से संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रसाशिका राजयोगीनी दादी रतन मोहिनी जी द्वारा भेजी गई विशेष राखियां बांधी गई।
इन्हें भी रक्षा सूत्र बांधे गए,
एस.पी. ऑफिस में एडिशनल एस.पी. राकेश खाखा, सी.एस.पी. भ्राता अभिनव कुमार एवं स्टाफ, डिप्टी कलेक्टर बहन राधा महंत रतलाम, इफ्का लैबोरेट्री डी.जी.एम. इंजीनियर भ्राता श्रीनिवास मूर्ति जी एवं सूर्य मूर्ति तथा रिटायर्ड ए.जी. एम. भ्राता राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं सुमित्रा शर्मा, सीनियर सिटीजन होम में संचालक कुलदीप सिंह चौहान की उपस्थिति में रक्षा सूत्र बांधे गए ,निर्मला भवन एवम् ईस प्रेम बस्ती में हेड सिस्टर पोलीना एवं सिस्टम बेसी, लियोनील इत्यादि उपस्थित रही, आज दोपहर पश्चात रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे बाल संप्रेषण गृह, औद्योगिक थाना, दीनदयाल नगर थाना, मानव चौक थाना,एवं दो बत्ती थाने में ।
ब्रह्मकुमारी बहनों ने समस्त भाई बहनों को बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को धारण करने की प्रतिज्ञा भी कराई। ब्रह्माकुमारी आरती बहन, पूजा बहन, सरिता ओझा, सरोज मोडिया, राजेश मोडिया, ललित केसवानी, महेंद्र चौरसिया, राजेंद्र मरमट, इत्यादि ने भी सेवा में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।