
रतलाम 31 अगस्त। नगर निगम विकास शाखा की सहायक वर्ग 3 श्रीमती प्रफ्फुलता तिवारी, समयपाल श्री मुकेश शर्मा व उद्यान विभाग के माली श्री बालमुकुन्द-गुलाबचन्द्र की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रीमती प्रफ्फुलता तिवारी, श्री मुकेश शर्मा व श्री बालमुकुन्द-गुलाबचन्द्र को शाल-श्रीफल भेंटकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रीमती प्रफ्फुलता तिवारी, श्री मुकेश शर्मा व श्री बालमुकुन्द-गुलाबचन्द्र को शाल-श्रीफल भेंटकर का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।