मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे 2 सितम्बर को दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण तथा आवासीय भूमि पट्टों का वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

  • जिले में 421 आवासीय पट्टों का होगा वितरण
  • रतलाम, जावरा में दीनदयाल रसोई योजना में गरीबों को मिलेगा 5 रुपए थाली में भोजन

रतलाम 01 सितंबर । मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 2 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे नगरीय क्षेत्रों के आवासीय पट्टों का वितरण एवं दीनदयाल योजना अन्तर्गत गरीबों को 5 रुपए में थाली भोजन का शुभारम्भ किया जाएगा।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में 9 नगरीय निकायों में 421 आवासीय पट्टों का वितरण एवं नगर निगम क्षेत्र तथा नगर पालिका जावरा में दीनदयाल योजनान्तर्गत गरीबों को 5 रुपए में थाली भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर निगम रतलाम क्षेत्र में 87 पट्टे, नगर पालिका जावरा में 39, आलोट में 63, ताल में 50, बडावदा में 59, नामली में 51, ताल में 15, धामनोद में 32, पिपलौदा में 25 पट्टों का वितरण किया जाएगा। सभी निकायों में लाईव टेलीकास्ट द्वारा सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित कर सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन की पूर्ण तैयारियां कर ली गई है।

Play sound