
रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी म. सा. उपाध्याय प्रवर राजेश मुनी मा सा की निश्रा मे व शासन दीपक आदित्य मुनि जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में 13 वर्षीय बालिका कुमारी डॉली संजय पटवा के 31 उपवास कर मासखमन की तपस्या पूर्ण होने पर श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा तपस्वी का बहुमान किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि कुमारी पटवा के अतिरिक्त भी कई भाई बहनों के तपस्या मांस खमन की ओर गतिमान है जिनका भी संघ आगे तपस्या पूर्ण होने पर बहुमान करेगा। संघ की सारी इकाइ महिला मंडल समता युवा संघ बहु मंडल बालक मंडल बालिका मंडल द्वारा सामूहिक रूप से बहुमान का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना कपूर कोठारी निर्मल लूनिया राजेश सियार कांतिलाल छाजेड़ विनोद मेहता सुशील गोरेचा श्रेणिक मंडोत रमेश कटारिया मनीलाल घोटा पंकज मूणत अजय घोटा किरण चंडालिया सुधा बोहरा सरोज पिरोदिया प्रीति मूणत पूजा मूणत ऋषभ मूणत इशिता चोपड़ा आदि उपस्थित थे। संघ अध्यक्ष सुदर्शन जी पिरोदिया सोनू मूणत आदि ने अपने भाव रखें संचालन प्रीतेश गादिया ने किया।