श्री राधेश्याम शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया

रतलाम । न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम के द्वारा कुटुंब न्यायालय रतलाम में रीडर ग्रेट 2 के पद पर पदस्थ श्री राधेश्याम शर्मा की सेवानिवृत्ति के फल स्वरुप विदाई समारोह श्री राकेश मोहन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम के मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार गुप्ता प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के विशेष आदित्य तथा विशेष न्यायाधीश श्री डीएस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राकेश मोहन प्रधान ने अपने उद्बोधन में श्री राधेश्याम शर्मा के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि कर्मचारी गण अपने कार्य में इतने व्यस्त रहते हैं कि परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते परंतु श्री राधे श्याम शर्मा ने अपने शासकीय दायित्वों के साथ ही पारिवारिक दायित्व का बखूबी निर्वहन किया तथा अपने पुत्र पुत्री को उच्च शिक्षा दिलाकर बहुत अच्छे पदों पर पहुंचा । इसके लिए वह बधाई एवं प्रशंसा के पात्र हो राधे श्याम शर्मा की पुत्री माधुरी शर्मा एक पुलिस कॉलेज इंदौर में आतिश असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तथा पुत्र श्री गौरव शर्मा मल्टीनेशनल कंपनी में पुणे में कार्यरत हैं। विदाई समारोह में विशेष अतिथि कुटुंब में न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री राकेश कुमार गुप्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री राधेश्याम शर्मा ने अपने नाम को सार्थक किया है वह सभी कर्मचारियों के मध्य बहुत लोकप्रिय है। अतिथियों द्वारा श्री राधे श्याम शर्मा को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह बैठकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश गण बड़ी संख्या में न्यायालयीन कर्मचारीगण श्री राधेश्याम शर्मा के परिवार जन उपस्थित रहे न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप योगी ने भी राधेश्याम शर्मा के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किये। आयोजन का संचालन श्री मुकेश व्यास वरिष्ठ निज सहायक के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन न्यायाधीश कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री सुजीत रावत द्वारा किया गया।