
रतलाम । प्रदेश महासंघ की 4 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के आह्वान पर रतलाम जिले की मण्डीयो मे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है । इसी क्रम में महासंघ के दिशा निर्देश अनुसार आज रतलाम मंडी के सभी व्यापारीयो ने मंडी कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांध धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो के समर्थन नारेबाजी की एवं बताया की 3 दिन से चल रही हड़ताल महासंघ के दिशा निर्देश अनुसार आगे भी जारी रहेगी । उक्त जानकारी सुरेंद्र चत्तर अध्यक्ष दी ग्रेन एण्ड सिड्स मर्चेंटस एसोसिएशन, दिलीप मेहता अध्यक्ष मण्डी व्यापारी युवा संघ एवं जिलाध्यक्ष अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ में एक सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी ।
इस अवसर पर कांतिलाल चोपड़ा, वर्धंमान बरडीया, मनोज जैन, धमेज़्ंद्र माहेश्वरी, हितेश मेहता, कैलाश औरा, सुरेश मारू, मांगीलाल मोदी, संजय जैन, राजेंद्र बाफना, राजेश धुपिया, अमित बरडीया, दीपक औरा, कैलाश पाटीदार, दिपक जेन, शिव शर्मा ,संदीप मालपानी, संजय जोशी, पवन माहेश्वरी, जेठालाल जैन आदि व्यापारी उपस्तीथ थे ।