वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में सर्वसम्मति से प्रताप गिरी नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त, पदभार संभाला

जिम्मेदारी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से दी गई

रतलाम/ जावरा (नि प्र) रेल मंडल में कर्मचारियों का मजबूत संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में अब मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गिरी को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया वह वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आठवें मंडल अध्यक्ष रहेंगे आप रेलवे में 1997 से डीजल शेड रतलाम में कार्यरत थे। उसी समय उन्होंने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ली थी। तब से वह संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भाग ले रहे थे। इसी तारतम्य में आप डीजल शेड शाखा के ब्रांच सेक्रेटरी भी रहे,उसके बाद आप रनिंग शाखा के ब्रांच सेक्रेटरी भी रहे फिर सहायक मंडल मंत्री की जिम्मेदारी निभाई एवं उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य किया और अब अध्यक्ष के रूप में चुने गए उन्हें यह जिम्मेदारी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से दी गई। इस कवायद के बाद नए अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों को पूर्ण विराम मिल गया। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया । इस कड़ी में संगठन द्वारा ‘ऑपरेशन मजदूर संघ’ के तहत संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए मंडल मंत्री अभिलाष नगर ने बताया कि एक सितंबर को महामंत्री, आर जी काबर व अध्यक्ष शरीफ खान पठान व मंडल एवं ब्रांच पदाधिकारियों की सहमति से प्रताप गिरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोमवार शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन स्थित संघ कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह किया गया। इसमे समस्त केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मंडल एवं शाखा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिला समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।
दो से तीन पदों पर संगठन में अच्छे काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से चुना जाएगा
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही मजदूर संघ के मंडलीय संगठन में बहुप्रतीक्षित सर्जरी का भी खाका तैयार किया गया है। इसका एक दो दिन में ही क्रियान्वयन होगा। संगठन के पुष्ट सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में एक उपाध्यक्ष, एक सहायक मंडल मंत्री तथा एक अन्य पद पर नियुक्ति की जा सकती है। श्री प्रताप गिरी ने पदभार ग्रहण करते ही आगामी कार्यों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए श्री गिरी ने बताया कि संगठन में अनुशासन के तरीके से कार्य किया जाएगा एवं कर्मचारी हित में कार्य किया जाएगा उन्होंने पदभार ग्रहण से पहले पूजा अर्चना की एवं सभी वरिष्ठ जनो का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सहायक महामंत्री बीके गर्ग ,मंडल मंत्री अभिलाष नागर , पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी एवं जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, गौरव संत, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, रोशन लाल कौशल , उपाध्यक्ष अतुल राठौर, ब्रांच सेक्रेटरी गौरव ठाकुर, राजेंद्र चौधरी, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, मीडिया प्रभारी गौरव दुबे, योगेश पाल, अशोक टंडन, रणधीर गुर्जर , धर्मेश रोज, जयंत अग्रवाल अन्य रेल कर्मचारी साथी पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।