जन आशीर्वाद यात्रा हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

रतलाम, 06 सितम्बर 2023। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की सहमति से जन आशीर्वाद यात्रा हेतु समिति का गठन किया गया है। इसमे अशोक जैन लाला यात्रा जिला प्रमुख एवं नंदकिशोर महावर व लाल बहादुर पाटीदार, जिला सह प्रमुख बनाए गए है।
विधानसभा स्तर पर रतलाम ग्रामीण में कन्हैयालाल पाटीदार, शहर मे मनोहर पोरवाल, सैलाना में भंवरलाल डोडियार, जावरा में महेश सोनी एवं आलोट मे नंदनराज जैन, विधानसभा प्रमुख रहेगे।
जन आशीर्वाद यात्रा रतलाम जिले मे 08 एवं 09 सितम्बर को प्रवास करेगी। इसके लिए सभी मंडलों मे मंडल अध्यक्ष प्रमुख बनाए गए है। ग्रामीण में बाबूलाल कर्णधार, सैलाना में शंभू सिंह गणावा व जावरा में प्रदीप चौधरी दिन प्रमुख रहेगे। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी रतलाम शहर विधानसभा मे प्रवीण सोनी, धीरज व्यास , जावरा में अजय सकलेचा देखेगे। विश्राम एवं अतिथि प्रमुख रतलाम में विनोद करमचंदानी, जावरा में हरिराम शाह बनाए गए है। इसी प्रकार ग्रामीण विक्रम सिंह लुनेरा, शहर मे जयवंत कोठारी एवं जावरा में पवन सोनी सभा प्रमुख, रतलाम में बलवंत भाटी एवं जावरा में कीर्ति शरण सिंह वाहन प्रमुख, रतलाम ग्रामीण मे राजेंद्र नगरा, शहर में नितिन लोढ़ा तथा जावरा देवेन्द्र भटनागर प्रशासन कार्य प्रमुख रहेगे। रतलाम ग्रामीण में अशोक पंड्या, शहर में प्रहलाद राठौर, एवं रजनीश गोयल तथा जावरा में अजय भाटी स्वागत एवं मंच प्रमुख, सुनील सारस्वत एवं अभय कोठारी को साहित्य एवं सामग्री प्रमुख, सोनू यादव को सुरक्षा प्रमुख, विप्लव जैन को अगवानी दस्ता, अरूण त्रिपाठी को मीडिया प्रमुख, करन वशिष्ठ को सोशल मीडिया प्रमुख एवं रतलाम में डॉ.अंशुल चौहान तथा जावरा में डॉ. प्रदीप तिवारी को मेडिकल प्रमुख बनाया गया है।