पार्षद दल और मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, प्रभारी की बैठकें

रतलाम,07 सितंबर। जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा पार्षद दल एवं मण्डल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक एवं वार्ड प्रभारियों की बैठके ली। इनमें उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा का रतलाम में भव्य स्वागत करने का आव्हान किया। श्री काश्यप ने यात्रा के दौरान अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक के आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को शाम 6 बजे बाजना बस स्टैण्ड से नगर में प्रवेश करेगी। चांदनी चौक, चौमुखी पुल, नौलाईपुरा होकर धान मण्डी चौराहा पहुंचेगी, जहां विशाल जन सभा होगी। यात्रा का मार्ग में स्वागत मंच एवं द्वार बनाकर जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बैठक के दौरान यात्रा को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मयुर पुरोहित, सुदीप पटेल, अजय शर्मा सहित पार्षद गण एवं जिला, मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।