

रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम प्लेटिनम द्वारा विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया । जिसमें विभिन्न शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया ।
प्लेटिनम क्लब अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को क्लब द्वारा साक्षरता की शपथ दिलाई गई । साथ ही विभिन्न शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया । जिसमें श्रीमती तरूणा जोशी शासकीय हाई स्कूल घटला, श्रीमती सुनिता नारलेे शासकीय एकीकृत हाई स्कूल अमलेटा, श्री वैभव दुबे एवं ऋषिकांत देवड़ा सीएम राईस मॉडल स्कूल सैलाना, श्री रामनिवास शाह शासकीय बा.उ.मा.वि. कालूखेड़ा को ट्रॉफी एवंं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे, सचिव हंसा पट्टनी, शोभा नैनानी, वंंदना सोनी, कमला गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्लेटिनम द्वारा शिक्षक दिवस पर निबंध प्रतियोगिता ”वैश्विक शांंति में शिक्षकों का महत्व ” विषय पर आयोजित की गई थी । जिसके विजेताओंं को पुरूस्कृत किया गया जिसमें प्रथम कुमारी सविता चंद्रावत शा. महाविद्यालय कालूखेड़ा, द्वितीय कुमारी किरण नागर रतलाम तथा यतिशा टांडी रतलाम तृतीय स्थान पर रही। इन सभी छात्राओं को अतिथियों द्वारा ट्राफी एवंं प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम मेें कमला गुप्ता, भावना अडेसरा, उषा जैन, वंदना सोनी, कृष्णा मेडिया, मेघा श्रोत्रिय आदि के साथ ही गणमान्यजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शोभा नैनानी एवं आभार हंसा पट्टनी नेे व्यक्त किया ।