
जावरा (अभय सुराणा) । राजस्थान सहकारिता कैबिनेट मिनिस्टर उदयलाल आंजना जन आक्रोश रैली में उन्हेल जाते समय पिपलोदा रोड गांधी प्रतिमा के पास अल्प समय के लिए पधारे जिनका स्वागत डीपी धाकड़, राजेश भरावामित्र मंडल ने सैकड़ो साथियों के साथ पुष्प वर्षा एवं साफा बांधकर किया। इस मौके पर कैबिनेट मिनिस्टर श्री अंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकार फासीवादी सरकार है, जिसने जनता की चुनी सरकार को चंद्र गद्दारों के सहयोग से सरकार बना ली अब भाजपा सरकार खिसियानी बिल्ली की तरह जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है और उसे जन आशीर्वाद यात्रा में आशीर्वाद की जगह जनता पत्थरों से आशीर्वाद दे रही है । इस बार कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनाना है, आप सभी संकल्प लें और यह जो डीपी धाकड़ है, युवा नेता है नेतृत्व की क्षमता रखता है, डीपी धाकड़ का आप सभी लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी साथ दे।यह ऐसा ऊर्जावान नेता है जो राजस्थान में भी आकर कांग्रेस को जीताने के लिए बड़ी से बड़ी सभाएं लेते हैं।धाकड़ एक ऊर्जावान नेता है।
इस मौके पर मनोहरलाल शर्मा कांग्रेस महासचिव राहुल पाटीदार जावरा बंकट लाल हरा 84 बड़ायला सरपंच प्रकाश धाकड़ असावती सरपंच लालू परमार समरथ पाटीदार कमला संकर पाटीदार राहुल शर्मा रणायरा सरपंच घनशाम हायरी l दिनेश सैनी जावरा महेश शर्मा दानिश बद्दी राम जोशी शहीद मेव असलम मेव दिनेश पाटीदार प्रहलाद राठौर जिलाध्यक्ष बसंती लाल चौधरी जनपद सदस्य फकीरचंद्र मालवीय सरसोदा गोर्धन लाल जनपद सदस्य राहुल गुर्जर रणायरा कमलेश धाकड़ जनपद सदस्य अली जमान जावरा राजू पाटीदार मुकेश निंबाडवा बाबू शाह , प्रभु लाल ररोतिया वासुदेव दाढ़ी कवर लाल सोलंकी चेतन रायकवार हिम्मत सिंह आजना मुकेश हरा बंकट हरा भगवान शिंग आंजना कृष्णा पाटीदार कृष्णा धाकड़ आदि उपस्थित थे संचालन निखिलेश आंबा ने तथा आभार असलम मेव ने व्यक्त किया।