रतलाम । पुलिस महानिदेशक म.प्र. पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान जिसमे मध्यप्रदेश के समस्त थानो मे जप्त अज्ञात वाहनो के निराकरण के संबंध मे थाना औ क्षेत्र रतलाम पर धारा 25 पुलिस एक्ट मे जप्तशुदा अज्ञात वाहनो को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल लोढा (भा.पु.से) द्वारा जिला रतलाम के निर्देशन व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव कुमार वारंगे के मार्गदर्शन मे थाना औ क्षेत्र रतलाम के इस्तगासा क्रमांक 02/2023 धारा 25 पुलिस एक्ट मे जप्तशुदा कुल 11 अज्ञात वाहन को श्रीमान तहसीलदार महोदय रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर एंव श्रीमान नायब तहसीलदार श्री आशिष उपाध्याय द्वारा विधि अनुसार उक्त 11 वाहनो की निलामी की कार्यवाही बोली लगवाकर थाना औ क्षेत्र रतलाम परिसर मे दिनांक 08.09.2023 को की गई । जिसमे उक्त 11 अज्ञात वाहनो की निलामी 46900/- रूपये पर हुई ।
वाहनों का विवरण
लावारिस वाहन का विवरण – होण्डा शाईन मेहरुन कलर, हीरो होण्डा स्पलेण्डर ब्लेक , हीरो होण्डा सीडी 100 रेड, बजाज डिस्कवर रेज ब्लेक, हीरो होण्डो सीडी 100 ब्लेक रेड, बजाज पल्सर रेड, बजाज पल्सर ब्लेक, सुजुकी मैक्स 100 आर रेड , हीरो होण्डा स्पलेण्डर ब्लू ब्लेक , हीरो होण्डा सीडी 100 ब्लेक हीरो होण्डा स्पलेण्डर ब्लेक ब्लू।
सराहनीय भूमिका – निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत, प्रआर 792 मृदंग सातपुते, प्रआर 802 धीरज गावड़े, आर 1115 बबलू मालवीय, आर. 477 इमरान, आर.59 विरेन्द्र बारोड की सराहनीय भूमिका रही है।