जैन संत द्वारा 8 साल के बच्चों को निर्जला उपवास के लिए मंगल आशीर्वाद दिया

झुमरीतिलैया । जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवम प्रेरणा से एवम क्षुल्लक श्री 105 श्रुतसागर जी महाराज एवम क्षुल्लक श्री सोहम सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री दिगंबर जैन समाज कोडरमा के अंतर्गत चलने वाली श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा चंदन षष्ठी व्रत धारण कर 8 वर्ष से 10 वर्ष तक के लगभग 15 बच्चों ने निर्जला एकदिवसीय उपवास किया ।
उन सभी बच्चों का श्री दिगंबर जैन समाज के पूर्व मंत्री श्री मान जयकुमार-त्रिशला देवी जैन गंगवाल के द्वारा संध्या में णमोकार चालीसा कार्यक्रम के मध्य में सभी बच्चों का माला-मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही श्री मनीष नेहा जैन गंगवाल ने सभी बच्चों को उत्कृष्ट तपस्या करने पर सबको उपहार दिया ।इस अवसर पर कोडरमा में विराजित णमोकार चालीसा वाले बाबा पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है धर्म को आगे बढ़ाने वाले है अभी से जो धर्म की मर्म को समझ कर अपने जीवन मे त्याग तपस्या करता है उसके जीवन मे हमेशा खुशियां बरसती है, आज एक दिन का निर्जल उपवास कर रहा है वो आगे जाकर दसलक्षण जैसे महापर्व को भी धारण कर अपने जीवन को धर्म मार्ग पर लगाएगा ।यहाँ के बच्चों में धर्म की भावना बहुत है धर्म के सभी कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है ।साथ ही इन बच्चों पाठशाला में को पढ़ाने वाली सभी शिक्षिका को भी मुनि श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर समाज के मंत्री श्री ललित सेठी चतुर्मास संयोजक श्री नरेंद्र झांझरी के अलावा राज छाबड़ा,राजीव छाबड़ा पाठशाला परिवार से नीलम सेठी जूली लुहारिया कल्पना सेठी के साथ पाठशाला परिवार के अन्य सभी शिक्षिकाएं एवम सदस्य उपस्थित थे। अंत में सम्मान कर्ता परिवार का धन्यवाद पाठशाला की संयोजिका सुनीता सेठी ने किया ।यह जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री श्री राजकुमार अजमेरा ने दी।