इंदौर में पर्यूषण पर्व तप, आराधना, धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जायेगा




इंदौर महावीर भवन 11 सितंबर 2023 । सभी धर्म की उपासना पद्धति का मुख्य लक्ष्य आत्म शुद्धि है। भगवान महावीर के महान पर्यूषण पर्व इंदौर के इतिहास में प्रथम बार राष्ट्र संत कमल मुनी कमलेश के सानिध्य में 8 दिन श्वेतांबर और 10 दिन दिगंबर 18 दिवसीय आराधना श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिलीप जी राजपाल की ओर से विश्व शांति के लिए सर्व धर्म समन्वय के रूप में सभी धर्माचार्य मिलकर मनाएंगे । 12 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन धर्माचार्य पधारकर सभा को संबोधित करेंगे । जिसके अंतर्गत दिगंबर आचार्य विशुद्ध सागर जी दिगंबर समाज महान संत पूजा सागर श्वेतांबर पर्यूषण पर्व मनाने के लिए महावीर भवन पधारेंगे और दिगंबर परंपरा केमुनि कमलेश 10 लक्षण पर्व मनाने के लिए दिगंबर जैन मंदिर पधारेंगे महावीर भवन में फादर विशप चाको बौद्ध धर्म भंते करुणाबोधी हंसदास मठ के महंत पवन शर्मा जी सिख धर्म के प्रमुख जगदीश सिंह गांधी शहर काजी इशरत अली हाई कोर्ट बार के प्रमुख अमर सिंह राठौड़ विशेष रूप से अहिंसा मैत्री करुणा विश्व शांति सद्भाव पर अपने विचार प्रकट करेंगे। संघ के महामंत्री रमेश भंडारी ने बताया कि 8 दिन अंतगढ़ सूत्र और कल्पसूत्र का वांचन होगा, 24 घंटे अखंड महामंत्र का जाप होगा तथा आत्म शुद्धि के लिए प्रतिक्रमण होगा। तपस्वी घनश्यामुनी सेवाभावी कौशल मुनि जी, तपस्वी अक्षतमुनि जी, सती रश्मि जी सभा को संबोधित करेंगे। महिला मंडल की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संचालन प्रकाश भटेवरा ने किया। अखिल भारतीय अहिंसा संघ नई दिल्ली का 15 जनों का प्रतिनिधिमंडल मनी कमलेश के सिवा उपस्थित हुआ संघ की ओर से स्वागत किया गया।