दिवाकर रश्मि डा. सुशील जी म.सा के पावन जन्म दिवस पर वंदन – अभिनंदन

संक्षिप्त जीवन परिचय

देवगढ़( राजस्थान) में दिनांक 12 सितम्बर 1959 को आपका जन्म पिताश्री हस्ती मल जी भण्डारी, मातु श्री गट्टु बाइ( बाद में महासती ज्ञानवती जी बने) के यहाँ हुआ। पिता श्री का जन्म के चार माह पूर्व देहावसान हो गया। केवल साढे सात वर्ष की आयु में आपने संयम ग्रहण किया। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव कलारिया ( मन्दसोर) में दिनांक 26 जनवरी 1967 को दीक्षा ग्रहण की आयोजन सपंन्न हुआ। आपने विभिन्न विषयों पर गहन अध्ययन किया। प्रारम्भिक अध्ययन से लेकर एम. ए. पी.एच.डी तक हासिल की। आप जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा के प्रति पूर्ण समार्पित, घोर तपस्वीनी महासती श्री मानकुंवर जी एवम मातुश्री श्री ज्ञानवती जी की आज्ञानुयायी है । जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा के जीवन व हिन्दी साहित्य पर पी.एच.डी व डाक्टरेट की उपाधी प्राप्त की। विभिन्न विषयों पर गहन अध्ययन व बहुत ही सारगर्भित प्रवचन तथा विशेष प्रकार से भक्तामर अनुष्ठान कराने में पारंगत है। आप के पावन जन्म दिवस पर वंदन- अभिनंदन।