
रतलाम 12 सितंबर 2023। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर रतलाम स्थित उकाला रोड पर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री आशीष उपाध्याय द्वारा पुलिस अमले के साथ पहुंचकर सर्वे नंबर 1025 के रकबे 0.1400 हेक्टर तथा सर्वे नंबर 1030 / 2 रकबा 0.110 हेक्टर पर से अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर विष्णु पिता भेरुलाल गुर्जर निवासी धबाईजी का वास द्वारा भूमि पर तार फेंसिंग की जाकर मवेशी शेड द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया।